सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Jeevanjali Shivoham Bhajan Clubbing Kailash Kher Event In Agra

भक्ति का नया आयाम: आगरा में पहली बार ‘शिवोहम’, जहां भजन, बीट्स और आत्मिक अनुभूति मिलेगी एकसाथ

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Feb 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला लेकर आ रहा है एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव, जहां आपको देखने-सुनने को मिलेगा आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम। आइए, इस बारे में जानते हैं...
 

Amar Ujala Jeevanjali Shivoham Bhajan Clubbing Kailash Kher Event In Agra
शिवोहम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देशभर में भक्ति का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। खासकर युवा पीढ़ी अब भक्ति को नए और ऊर्जावान अंदाज में अपनाने लगी है। मेट्रो शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रही भजन क्लबिंग, जहां आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स और टेक्नोलॉजी के साथ पारंपरिक भक्ति एक नई ऊर्जा में ढल जाती है, अब आगरा में अपने भव्य स्वरूप में दस्तक देने जा रही है। इसी उभरते ट्रेंड को पहचानते हुए अमर उजाला लेकर आ रहा है एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव- ‘शिवोहम’, जो 27 फरवरी 2026 को आगरा के तारघर स्थित बीएसएनएल ग्राउंड पर आयोजित होगा।
Trending Videos


शिवोहम कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक जागरण का एक विराट उत्सव है। ताज नगरी आगरा, जो प्रेम, विरासत और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक रही है, वहां शिवोहम श्रद्धा को एक नए, आधुनिक और भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा। आगरा की धार्मिक परंपराएं और शिवभक्ति इस आयोजन को और भी विशेष बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 ज्योतिर्लिंगों के एआई दर्शन 
इस दिव्य आयोजन में प्रवेश करते ही दर्शक स्वयं को शिव तत्वों से सराबोर एक अलौकिक वातावरण में पाएंगे। कैलाश-मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और शांत ध्वनियां ऐसा अनुभव कराएंगी, मानो भक्त स्वयं शिवलोक की यात्रा पर निकल पड़े हों। आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा 12 ज्योतिर्लिंगों के एआई दर्शन अनुभव के माध्यम से, जहां भक्त डिजिटल तकनीक से इन पवित्र धामों का साक्षात्कार कर सकेंगे।

सात्विक फूड कोर्ट
भक्ति के साथ स्वाद का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आयोजन स्थल पर होगा एक खास सात्विक फूड कोर्ट, जहां शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इसके साथ ही शिवभक्तों के लिए एक विशेष मार्केटप्लेस तैयार किया गया है, जहां फेस पेंटिंग, टैटू आर्ट और शिव-थीम पर आधारित कई आकर्षक स्टॉल्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

कैलाश खेर और उनकी कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं- ऊर्जा से भरपूर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति, युवाओं को झूमने पर मजबूर करने वाला डिवोशनल डीजे बीट्स, और एक भव्य साउंड व लेजर शो, जो दर्शकों को एक अलग ही आध्यात्मिक लोक में ले जाएगा। इस पूरी आध्यात्मिक यात्रा का शिखर होगा देश के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और उनकी कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति, जहां शिव भजनों की गूंज हर मन और आत्मा को गहराई से छू जाएगी।

ऐसा अनुभव, जिसे आप जीना चाहेंगे
शिवोहम केवल संगीत का आयोजन नहीं है, बल्कि यह आत्मा को भीतर तक झकझोर देने वाला एक आध्यात्मिक जागरण है। एक ऐसा अनुभव, जिसे हर उम्र का व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों के साथ जरूर जीना चाहेगा। अगर आप इस आयोजन से चूक गए, तो निश्चित रूप से आप एक बेहद खास और यादगार अनुभव से वंचित रह जाएंगे। 

District एप पर उपलब्ध हैं टिकट
इस ऐतिहासिक आयोजन के टिकट District एप पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं, इसलिए देर न करें। अपनी सीटें बुक करने के लिए यहां क्लिक करें।  
अधिक जानकारी के लिए 9811356546 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं।

इस आयोजन के प्रायोजक और सहभागी
  • प्रेजेंटिंग पार्टनर : तिरंगा अगरबत्ती
  • टिकटिंग पार्टनर : डिस्ट्रिक्ट
  • को-पावर्ड बाय : साइटेंटिफंस मेट्रोपोलिस पैथॉलाजी प्राइवेट लिमिटेड, विभव बिल्डर, कृष्णा कच्ची घानी सरसों तेल
  • बेवरिज पार्टनर : कोका-कोला बॉटलर एस.एल.एम.जी बेवरेजेस
  • ड्रिवन बाय पार्टनर : किया
  • एसोसिएट स्पॉन्सर्स : नगर निगम आगरा, बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड, जी.जी.स्कूल ऑफ़ नर्सिंग और पैरामेडिकल, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, गणपति ग्रुप, अशोक ग्रुप, सेक्रेड 111 डिटर्जेंट
  • आउटडोर पार्टनर : शंकर एडवर्टाइजिंग एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed