{"_id":"6996b63e7f898bf9950e0739","slug":"camera-installed-in-bedroom-woman-files-fir-against-devar-in-agra-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेडरूम में लगा दिया कैमरा, देवर की हरकत ने उड़ाए भाभी के होश; सच जानकर पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेडरूम में लगा दिया कैमरा, देवर की हरकत ने उड़ाए भाभी के होश; सच जानकर पुलिस भी रह गई सन्न
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में विवाहिता ने देवर और पति पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने बताया कि देवर ने बेडरूम और किचिन में सीसीटीवी लगवा दिया है। उसके हर एक पल की रिकॉर्डिंग करता है। इस वजह से वो तनाव में है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना थाने में पहुंची विवाहिता ने देवर और पति पर गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देवर द्वारा उस पर इस कदर नजर रखी जा रही है कि बेडरूम ही नहीं, बल्कि किचिन में भी सीसीटीवी लगवा दिया है। वो उसके हर पल की रिकॉर्डिंग करता है। पीड़िता ने बताया कि देवर उसकी निजता भंग कर रहा है। इतना ही नहीं उसने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।
ये भी पढ़ें - UP: एयर फोर्स स्टेशन में कहां से आया पाकिस्तान लिखा गुब्बारा? 54 पाकिस्तानियों पर खुफिया विभाग की नजर
Trending Videos
ये भी पढ़ें - UP: एयर फोर्स स्टेशन में कहां से आया पाकिस्तान लिखा गुब्बारा? 54 पाकिस्तानियों पर खुफिया विभाग की नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में हुई थी शादी
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2019 को कपिल देव के साथ हुई थी। विवाह में करीब 15 लाख रुपये नकद, जेवर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी। इसके बावजूद, पति कपिल देव, सास-ससुर और देवर जीतू ने अतिरिक्त दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें - Agra Metro: आईएसबीटी तक चलेगी मेट्रो, डाउन लाइन पर बिछाई जा रही पटरी; मार्च-अप्रैल में शुरुआत

देवर ने बेडरूम और किचिन में लगवाया सीसीटीवी
आरोप लगाया कि देवर जीतू ने घर में बेडरूम और किचन के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग से पीड़िता की निजता भंग हो रही थी। जब विरोध किया तो 12 दिसंबर 2025 को उन्हें पीटा गया। उसके बाद उन्हें दो मासूम बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - सिस्टम की मौत: 99 दिन से खुले आसमान के नीचे सुबक रही बूढ़ी मां और विधवा बहू, दर्द सुनकर रो पड़ेंगे