सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal and Agra Fort will remain closed for two hours on 21st

UP: ताजमहल और आगरा किला घूमने आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, इस तारीख को दो घंटे के लिए रहेंगे बंद

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
सार

अगर आप ताजमहल और आगरा किला घूमने आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए लिए हैं। क्योंकि 21 फरवरी को दो घंटे के लिए ताजमहल और किला बंद रहेंगे। आम पर्यटकों को इस दौरान प्रवेश नहीं मिलेगा। 

Taj Mahal and Agra Fort will remain closed for two hours on 21st
ताजमहल
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप 21 फरवरी को मोहब्बत की निशानी ताजमहल और ऐतिहासिक आगरा किला का दीदार करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। वीआईपी प्रोटोकॉल के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दोनों स्मारकों में पर्यटकों के प्रवेश दोपहर में भ्रमण के दौरान दो घंटों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
Trending Videos


21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ताजमहल देखने के लिए आगरा आ रहे हैं। उनके भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और प्रोटोकॉल के पालन के लिए आम पर्यटकों का प्रवेश वर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

21 को स्मारकों के बंद रहने का समय
ताजमहल: दोपहर 12:40 बजे से 14:40 बजे तक
आगरा किला: दोपहर 15:30 बजे से 17:30 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed