सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanpur Expert Team Audits Agra Metro Accident Site Safety Report Submitted After 3-Hour Inspection

आगरा मेट्रो हादसा: कानपुर की टीम ने हादसा स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानक की बनाई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Feb 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रतापपुरा में पाइलिंग मशीन गिरने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की कानपुर से आई तीन सदस्यीय टीम ने हादसा स्थल और एमजी रोड ट्रैक का तीन घंटे निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की रिपोर्ट तैयार की।

Kanpur Expert Team Audits Agra Metro Accident Site Safety Report Submitted After 3-Hour Inspection
विशेष टीम ने हादसा स्थल पर सुरक्षा मानकों का ऑडिट किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के कानपुर से आई तीन सदस्यीय विशेष टीम ने हादसा स्थल पर सुरक्षा मानकों का ऑडिट किया। तीन घंटे तक एमजी रोड ट्रैक का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाई है। टीम वापस चली गई है, जल्द ही इसके बिंदुओं पर निर्देश जारी किए जाएंगे।
Trending Videos


कानपुर की विशेष टीम ने सुबह 11 बजे प्रतापपुरा पर हादसा स्थल का निरीक्षण किया। यहां धंसी हुई जमीन के बारे में जानकारी की। उनको बताया कि जांच में जमीन के अंदर राख और मलबा निकला है। इसको मजबूती देने के लिए क्या किया, ये पूछने पर टीम को बताया कि अंदर कंक्रीट की फिलिंग की गई है। ठेकेदार और मशीन चालक के बयान भी लिए हैं। मकान में पहुंची क्षति के बारे में भी जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी रोड की साइट पर जाकर भी सुरक्षा मानक और मौके पर अमल में लाए जा रहे संसाधनों को भी परखा। तीन घंटे निरीक्षण करने के बाद टीम रवाना हो गई है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों का आकलन किया है। टीम रिपोर्ट बनाकर ले गई है, जल्द ही इसके बिंदु जारी किए जाएंगे। दरअसल, बीते मंगलवार को प्रतापपुरा पर पाइलिंग के दौरान मिट्टी धंस गई थी, इससे पाइलिंग मशीन बगल के मकान पर गिर गई थी। इसमें मकान क्षतिग्रस्त हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed