सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A 9 year old boy jumped into a fast flowing canal claiming he could swim and died in Korba

कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
A 9 year old boy jumped into a fast flowing canal claiming he could swim and died in Korba
korba
विज्ञापन

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा मोहल्ला जंगलपारा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहाँ। 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर का तेज बहाव नहर में डूबने से मौत हो गई।इस घटना के बाद मौके पर हड़कप मच गया और इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई।जहाँ मौके पर पहुच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर कोथारी कचोरा का रहने वाला था पिता विष्णु कंवर रोजी मजदूरी और खेती किसानी करता है कुछ दिनों पहले उसका बड़ा लड़का रोशन कंवर तरदा आया हुआ था रविवार की दोपहर अपने मामी और नानी के अन्य लोगो के साथ नहाने आया हुआ था नहाने के दौरान रोशन अचानक पानी के तेज बहाव नहर में कूद गया जहाँ मौजूद लोग देखते रहे और तेज बहाव में आगे बह गया।इस घटना का बाद मौके पर हड़कप मच गया लोग बचाव बचाव कहकर चीखपुकार मचाने लगे लेकिन आगे बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पुलिस शव की तलाश में जूट गई काफी मशक्कत के बाद लगभग घटना के 3 घंटे बाद जांजगीर जिले के पंतोरा के पास शव बरामद किया गया। जहां पुलिस आगे की कार्यवाही शुरू की गई।उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया और आगे की कार्यवाही की जा रही है। वह इस घटना के बाद मासूम के माता-पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed