{"_id":"6990447bf3c67635550c5ddb","slug":"husband-attacks-wife-mother-and-sister-with-axe-over-character-suspicion-korba-news-c-1-1-noi1487-3950490-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: घेरलू विवाद के चलते शख्स ने पत्नी, मां और बहन पर किया जानलेवा हमला, तीनों की हालत नाजुक, पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: घेरलू विवाद के चलते शख्स ने पत्नी, मां और बहन पर किया जानलेवा हमला, तीनों की हालत नाजुक, पढ़ें
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हिंसक वारदात में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
korba
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हिंसक वारदात में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें पत्नी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
घटना का विवरण और बचाव का प्रयास
जानकारी के अनुसार, आरोपी पति रामेश्वर साहू ने अपनी पत्नी सुकृता साहू पर कमरे के अंदर चापड़ से हमला किया। जब पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां सांवन साहू और बहन निर्मला साहू उसे बचाने पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया। निर्मला साहू ने बताया कि वह घर के पास दुकान में थी, तभी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची। उसने देखा कि उसका भाई अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर मारपीट कर रहा है। दरवाजा न खुलने पर खिड़की तोड़कर अंदर जाने पर बीच-बचाव करते समय उसने और उसकी मां पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और पूर्व विवाद
आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, सुकृता साहू की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति करीब एक साल पहले भी जेल जा चुका था। निर्मला साहू ने यह भी बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता था, जिसके चलते आए दिन विवाद होते रहते थे।
चरित्र शंका और पैसे की मांग
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था और पैसे की मांग भी कर रहा था, इसी दौरान यह घटना हुई। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।