{"_id":"6a2f9a1ba15c8836ea0002e8","slug":"accident-during-pond-cleaning-in-chhuri-korba-50-yr-old-shyamlal-sarthi-drowned-after-getting-trapped-in-water-hyacinth-he-had-entered-the-tank-with-5-others-for-contract-based-cleaning-body-recovered-after-hours-by-divers-korba-news-c-1-1-noi1487-4396145-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG News: तालाब की सफाई बनी काल, जलकुंभी में फंसकर 50 वर्षीय शख्स की मौत, सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी भारी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: तालाब की सफाई बनी काल, जलकुंभी में फंसकर 50 वर्षीय शख्स की मौत, सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी भारी पड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार
छुरी के प्रसिद्ध गणेश तालाब में सफाई के दौरान श्यामलाल सारथी जलकुंभी में उलझकर गहरे पानी में डूब गए। बिना सुरक्षा इंतजाम के ठेके पर सफाई कराने की लापरवाही सामने आई, पुलिस जांच में जुट गई है।
कोरबा में तलाब में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित गणेश तालाब में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। तालाब की सफाई के दौरान 50 वर्षीय श्यामलाल सारथी जलकुंभी में फंसकर गहरे पानी में डूब गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों ने शव निकाला।
पंचायत ने छुरी गणेश तालाब की सफाई का ठेका दिया था। श्यामलाल सारथी अपने 5 साथियों के साथ तालाब में सफाई करने उतरा था। सफाई के दौरान वह तालाब के बीच वाले हिस्से तक पहुंच गया। वहां घनी जलकुंभी और कीचड़ होने के कारण उसका पैर फिसल गया। श्यामलाल जलकुंभी में उलझ गया और गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन गहराई और फिसलन के कारण सफल नहीं हुए। हादसे के बाद साथियों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और कोरबा से गोताखोरों को बुलाया गया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने श्यामलाल का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
कटघोरा पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ठेकेदार और पंचायत कर्मियों से पूछताछ कर रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि सफाई के दौरान सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मजदूरों को बिना लाइफ जैकेट और रस्सी के तालाब में उतारा गया। पुलिस लापरवाही के पहलू से भी मामले की जांच कर रही है।
गणेश तालाब का महत्व
छुरी गणेश तालाब क्षेत्र का एक प्रसिद्ध तालाब है। तालाब के बीच में गणेश मूर्ति स्थापित है, इसलिए इसे गणेश तालाब कहते हैं। हर साल गणेश उत्सव और अन्य धार्मिक आयोजनों में लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। पंचायत ने तालाब की साफ-सफाई का ठेका दिया था। हालांकि, सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस हादसे का कारण बनी।