{"_id":"69e76ec8553ef7a4220079b0","slug":"after-a-video-surfaced-of-officials-drinking-alcohol-at-the-rest-house-action-was-taken-and-they-were-transferred-korba-news-c-1-1-noi1487-4191896-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबखोरी बर्दाश्त नहीं!: सीएसईबी गेस्ट हाउस में शराब पीते पकड़ा, वीडियो के बाद दो अधिकारियों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबखोरी बर्दाश्त नहीं!: सीएसईबी गेस्ट हाउस में शराब पीते पकड़ा, वीडियो के बाद दो अधिकारियों पर गिरी गाज
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार
डीएसपीएम के मुख्य रासायनज्ञ गोवर्धन सिदार को जांजगीर के मड़वा पावर प्लांट में और मड़वा के मुख्य रासायनिक अधिकारी को कोरबा में मुख्य अभियंता उत्पादन पद पर स्थानांतरित कर दिया गया। पिछले सप्ताह वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में शराब पीते कैद हुए थे, जिसके बाद मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
दो अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीएसईबी के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में शराबखोरी करते पकड़े जाने के बाद दो अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हुई है। पिछले सप्ताह सामने आए एक वीडियो के बाद यह तबादला किया गया है। इस वीडियो में अधिकारी गेस्ट हाउस में शराब पीते हुए कैद हुए थे।
Trending Videos
डीएसपीएम में पदस्थ मुख्य रसायनज्ञ गोवर्धन सिदार को कोरबा से जांजगीर जिले के मड़वा स्थित पावर प्लांट भेजा गया है। वहीं मड़वा के मुख्य रासायनिक अधिकारी उत्तम सिंह चंद्रवंशी को कोरबा स्थित मुख्य अभियंता उत्पादन, डीएसपीएम में पदस्थ किया गया है। प्रशासन ने दोनों अधिकारियों के कार्यस्थल अदल-बदल कर सख्त संदेश दिया है। पिछले सप्ताह सीएसईबी कोरबा पूर्व के अति विशिष्ट विश्राम गृह में गोवर्धन सिदार अपने साथियों के साथ शराब पीते कैमरे में कैद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो सामने आने पर हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता देखते हुए क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। सीएसईबी प्रबंधन ने मंत्री के निर्देश पर तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने दोनों अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया। प्रबंधन ने कहा कि सरकारी आवास में ऐसा आचरण अनुशासनहीनता है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस घटना के बाद विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच चर्चा बनी हुई है। कई कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति का उपयोग केवल आधिकारिक कार्यों के लिए होना चाहिए। कुछ लोगों का मानना है कि यह तबादला केवल औपचारिक कार्रवाई है। ऐसे मामलों में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का ऐसा कृत्य सामने आया। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है। प्रबंधन ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

कमेंट
कमेंट X