{"_id":"69e63297958d81df430ab38d","slug":"panic-erupted-after-a-tank-exploded-at-a-carbon-factory-employees-narrowly-escaped-watch-the-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4189100-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba Blast: कोरबा की एक फैक्टरी में कार्बन टैंक फटा, कर्मचारी बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Blast: कोरबा की एक फैक्टरी में कार्बन टैंक फटा, कर्मचारी बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 08:17 PM IST
Link Copied
सोमवार दोपहर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्बन फैक्टरी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फैक्टरी में कार्बन टैंक फटने से मौके पर हड़कंप मच गया। इस घटना से प्लांट के अंदर काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
बताया गया कि इंडस्ट्रियल एरिया की इस फैक्टरी में बाहर से टैंकरों से तरल पदार्थ लाकर कार्बन तैयार किया जाता है। टैंक फटने के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। अचानक फटने के बाद उसका गर्म हार्ड पीच फैक्टरी के अंदर बहने लगा। यह इतना गर्म था कि किसी की भी चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था।
फैक्टरी में मौजूद लोगों ने तत्काल दमकल वाहन को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसईबी के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गर्म लावा को पानी और फायर फोम के माध्यम से ठंडा करने का प्रयास किया। फायर मेन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि फायर टीम को टैंक फटने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर पहुंचकर दो टैंकर पानी और फोम का छिड़काव कर आग पर काबू पाया गया।
औद्योगिक नियमों की अनदेखी
फैक्टरी में औद्योगिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है। यह घटना कहीं न कहीं लापरवाही के चलते सामने आई है। कार्बन फैक्टरी के बाहर किसी तरह का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इससे यह स्पष्ट नहीं होता कि यह किस तरह की फैक्ट्री है और यहां क्या काम होता है।
मामले की होगी जांच
इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले जहरीले केमिकल और धुएं से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। पुलिस लाइन में रहने वाले परिवार इससे अधिक प्रभावित हैं। इसकी शिकायत पर्यावरण विभाग से भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी तरह की पहल नहीं हुई है। इंडस्ट्रियल एरिया और फैक्ट्री की जांच की जिम्मेदारी किसकी है, यह समझ से परे है। यह क्षेत्र जिला औद्योगिक मंत्री लखनलाल देवांगन के इलाके में आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।