{"_id":"69e6260bf6bb38b91609b4ee","slug":"taikatar-pltne-se-chalak-ki-maaut-ek-any-ghayl-korba-news-c-1-1-noi1487-4188468-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यहां हर दिन होते हैं हादसे': कोरबा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यहां हर दिन होते हैं हादसे': कोरबा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के कटघोरा-जेन्जरा बायपास मार्ग पर ग्राम पतरापाली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सह-चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ग्राम पतरापाली मोड़ के पास से गुजर रहा था, तभी चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज गति के कारण ट्रैक्टर सड़क से उतरकर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं घायल सह-चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक घर का कमाऊ पुत्र था। जो पिछले कुछ साल से ट्रैक्टर चला कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और वाहन पर नियंत्रण न रख पाना हादसे की वजह माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बायपास मार्ग पर ट्रैक्टर और भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम बात हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। इस हादसे से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X