सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A young man’s mutilated body was found on the railway track; police are working to identify him.

Korba News: कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
A young man’s mutilated body was found on the railway track; police are working to identify him.
korba
विज्ञापन

सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह होने पर राहगीरों की नजर पड़ी और इसकी सूचना फाटक में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि टीपी नगर फाटक के पास बालकों के रेलवे ट्रैक पर यह घटना सामने आई है। फाटक के कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है। उसके सिर और हाथ कटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसईबी चौकी पुलिस ने इस मामले में मौके पर पहुंच पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed