सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Accident Caused by Pickup Brake Failure 9 Injured After Crashing into a Tree in Korba

Korba: पिकअप का ब्रेक फेल होने से हादसा, पेड़ से टकराने पर 9 लोग हुए घायल

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के मड़वारानी पहाड़ी पर दर्शन कर वापस लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन का ब्रेक फेल हो जाने से वह पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें एक मासूम बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Accident Caused by Pickup Brake Failure 9 Injured After Crashing into a Tree in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के मड़वारानी पहाड़ी पर दर्शन कर वापस लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन का ब्रेक फेल हो जाने से वह पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें एक मासूम बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार चांपा-जांजगीर जिले के सलखन गांव के 25 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर कोरबा जिले की पहाड़ी पर स्थित मां मड़वा रानी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग बकरा भात खाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में उतराई के दौरान अचानक पिकअप का ब्रेक फेल हो गया। चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई श्रद्धालु उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में 9 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन में बिठाकर उरगा और चांपा के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार एक बच्चे की स्थिति चिंताजनक है और उसका इलाज जारी है। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गौरतलब है कि मड़वा रानी पहाड़ी पर स्थित माता के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पहाड़ी पर वर्षों पहले बनी सड़क अब जगह-जगह से उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को सड़क की मरम्मत जल्द करानी चाहिए, नहीं तो भविष्य में और भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed