{"_id":"69e5e78dbca7eaeb640c22d0","slug":"video-outsourcing-employees-protest-at-municipal-corporation-over-9-point-demands-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मेरठ में भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया गया। कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश सूद और नवीन गेहरा ने कहा कि 100 आउटसोर्स स्वच्छता मित्रों की नियुक्ति मेरठ महानगर के मानक के अनुसार की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि वाल्मीकि समाज के उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाए, जिनके घर में कोई भी सदस्य रोजगार में नहीं है।
कर्मचारियों ने कहा कि बेरोजगार परिवारों के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराना सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।