{"_id":"69e5e72303d09fb28a04cbb8","slug":"teachers-attend-census-training-schools-locked-in-bareilly-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनगणना प्रशिक्षण में गए शिक्षक, स्कूलों पर लटका ताला, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनगणना प्रशिक्षण में गए शिक्षक, स्कूलों पर लटका ताला, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Apr 2026 02:13 PM IST
Link Copied
बरेली जिले में जनगणना कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका सीधा असर सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर दिखने लगा है। सोमवार को स्थिति यह रही कि जिले के कई विद्यालयों में ताला लटका मिला, जिससे छात्र-छात्राओं को बिना पढ़ाई के ही लौटना पड़ा।
शहर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में सोमवार से जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसके कारण वे अपने मूल विद्यालयों में उपस्थित नहीं हो सके। शिक्षकों के प्रशिक्षण में व्यस्त होने के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई अगले तीन दिनों तक बाधित रहने की संभावना है।
दोपहर में बंद मिले स्कूल
सोमवार को व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत तब सामने आई जब दोपहर करीब 12:30 बजे प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर (द्वितीय) और प्राथमिक विद्यालय चीनी मिल में ताला लटका हुआ पाया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।