फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AI-generated photos led to increased intimacy: Man allegedly sexually exploited woman for a year under false p

AI जनरेटेड तस्वीरों से बढ़ी नजदीकियां: शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 01:51 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 01:51 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी राहुल दास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
AI-generated photos led to increased intimacy: Man allegedly sexually exploited woman for a year under false p
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि दोनों की पहचान एक शादी समारोह के बाद हुई थी और बाद में शादी का भरोसा देकर आरोपी ने युवती का कथित रूप से शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


आरोपी ने सोशल मीडिया और एआई से बनी तस्वीरों के जरिए युवती को अपने झांसे में लिया और एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुदरीपारा निवासी 32 वर्षीय राहुल दास पर आरोप है कि उसने 16 मार्च 2025 से 10 सितंबर 2025 तक पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। युवती कई बार आरोपी को AI से एडिट की हुई अपनी फोटो भेजती थी। उन तस्वीरों को देखकर आरोपी और भी उसका दीवाना हो गया। इसी दौरान आरोपी ने युवती से शादी कर घर बसाने का वादा किया और इस झांसे में लेकर उसके साथ संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 22 जुलाई 2026 को बांकीमोंगरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान लिए गए। धारा 183 बीएनएस के तहत पीड़िता के कथन कराए गए। घटना स्थल का निरीक्षण और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। आरोपी रोजी-मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कटघोरा न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस का कहना है कि प्रकरण गंभीर और अजमानतीय है। विवेचना अभी जारी है। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर पहचान और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed