पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   BJP Kisan Morcha Mandal Secretary attacked with intent to kill beaten and robbed of 60,000 in Korba

Korba: भाजपा किसान मोर्चा मंडल मंत्री पर जानलेवा हमला, पिटाई कर 60 हजार लूटे, नशे का विरोध करने पर दिया अंजाम

Thu, 02 Jul 2026 12:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 12:45 PM IST
सार

कोरबा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला कोरबा के भुलसीडीह गांव का है, जहां भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमला कर बेरहमी से पिटाई की गई।

विज्ञापन
BJP Kisan Morcha Mandal Secretary attacked with intent to kill beaten and robbed of 60,000 in Korba
korba

विस्तार

कोरबा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला कोरबा के भुलसीडीह गांव का है, जहां भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमला कर बेरहमी से पिटाई की गई। आरोपियों ने उनके शरीर पर कई जगह जख्म कर दिए और 60 हजार रुपये भी लूट लिए। घायल अवस्था में 112 की मदद से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


भुलसीडीह निवासी कपिलेश्वर धीरज पेशे से पोल्ट्री फार्म व्यापारी हैं और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास उनकी खुद की दुकान है। बुधवार देर रात दुकान बंद कर जब वे घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही अरुण खांडे, संदीप कुमार और उनके साथियों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की और फिर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी 60 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


कपिलेश्वर धीरज ने बताया कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बाहर से बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कॉलेज और आसपास के गांवों में गार्ड की मिलीभगत से गांजा और नशीली सामान की सप्लाई की जा रही है। छोटे-छोटे बच्चे भी नशे के आदी हो रहे हैं। जब उन्होंने अरुण खांडे और संदीप कुमार को इस बात को लेकर समझाइश दी और मना किया, तो वे भड़क गए। आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिलेश्वर के मुताबिक उन्हें इतना पीटा गया कि वे बेहोश हो गए। आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर मौके से भाग गए। बाद में राहगीरों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। घायल भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अरुण खांडे ग्रामीण क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता का बेटा है, जबकि संदीप कुमार चौकी में पुलिस गाड़ी चलाता है और उसी रौब का फायदा उठाकर धमका रहा था। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा उन्हें इस हमले के रूप में मिली। स्थानीय भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले भी एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट हुई थी। पार्टी ने प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

korba

korba

 

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed