पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Workers protest at Gevra Project and demand for constitution of JBCCI-12

JBCCI-12 के गठन की मांग तेज: वेतन समझौते में देरी पर श्रमिकों में रोष, कोल इंडिया में बड़े आंदोलन की तैयारी

Wed, 01 Jul 2026 02:12 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 02:12 PM IST
सार

गेवरा परियोजना में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन हुआ। हजारों विभागीय और ठेका श्रमिकों ने कोल इंडिया प्रबंधन से जेबीसीसीआई-12 का गठन तुरंत करने की मांग की।

विज्ञापन
Workers protest at Gevra Project and demand for  constitution of JBCCI-12
श्रमिकों ने किया गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जुलाई को गेवरा परियोजना में संयुक्त मोर्चा एचएमएस, एटक, इंटक, सीटू ने गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन किया। हजारों विभागीय और ठेका श्रमिकों ने कोल इंडिया प्रबंधन से जेबीसीसीआई-12 का तुरंत गठन करने की मांग की। हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष रेशम लाल यादव ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की।
विज्ञापन


यह दिन "मांग दिवस" के रूप में मनाया गया। सुबह से ही मेन गेट पर श्रमिकों की भीड़ जुटने लगी थी। गेट मीटिंग में वक्ताओं ने बताया कि पिछला वेतन समझौता लागू हुए काफी समय हो चुके हैं। नए वेतन समझौते के लिए जेबीसीसीआई-12 का गठन अब तक नहीं हुआ है। कमेटी के बिना वेतन समझौता वार्ता शुरू नहीं हो सकती। 
विज्ञापन


इससे कर्मचारियों को रिवाइज्ड वेतन समय पर नहीं मिलेगा। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ोतरी और भत्तों में संशोधन की वार्ता शुरू करना उनका हक है। इसमें और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

korba


कर्मचारियों ने दी चेतावानी
कार्यक्रम के अंत में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने गेवरा क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक सुधा शिंदे को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में कोल इंडिया प्रबंधन से जेबीसीसीआई-12 का शीघ्र गठन करने की मांग की गई। इसका उद्देश्य कर्मचारियों का वेतन समझौता समय पर पूरा करना है। रेशम लाल यादव ने चेतावनी दी कि मांग न मानने पर आंदोलन तेज होगा। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जाएगी।

 

korba


व्यापक आंदोलन की तैयारी
यादव ने कहा कि कोल इंडिया के लाखों कर्मचारियों का भविष्य इस समझौते से जुड़ा है। इसलिए सरकार और प्रबंधन को तुरंत निर्णय लेना चाहिए। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने पूरे कोल इंडिया की सभी खदानों में एक साथ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने की बात कही। आज के प्रदर्शन ने स्पष्ट कर दिया कि जेबीसीसीआई-12 गठित होने तक श्रमिकों का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed