{"_id":"6a44ddb19b7105a2a2020189","slug":"armed-robbers-loot-chhuri-jeweller-in-broad-daylight-cctv-captures-entire-act-owner-resisted-culprits-fled-leaving-bike-gun-knife-behind-police-launch-manhunt-korba-news-c-1-1-noi1487-4454430-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले रेकी फिर लूटने आए: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश, महिला वेश में मिर्ची पाउडर भी लाए; CCTV में सब कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले रेकी फिर लूटने आए: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश, महिला वेश में मिर्ची पाउडर भी लाए; CCTV में सब कैद
Wed, 01 Jul 2026 03:14 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:14 PM IST
सार
कोरबा के छुरी बाजार में एक ज्वैलर्स दुकान में तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। यह घटना निगरानी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकान में लूट का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी बाजार में दिनदहाड़े हथियारबंद लुटेरों ने तांडव मचा दिया। नकाबपोश तीन बदमाशों ने राज ज्वैलर्स दुकान में घुसकर लूट की कोशिश की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे तीन लुटेरे ग्राहक बनकर राज ज्वैलर्स में दाखिल हुए। गिरोह में शामिल एक बदमाश महिला की वेशभूषा, सलवार सूट पहनकर आया था ताकि पहचान न हो सके। लुटेरों ने सोने की अंगूठी दिखाने का बहाना बनाया। जैसे ही दुकानदार ने जेवर निकालकर दिखाया, एक आरोपी ने संचालक की आंख में मिर्ची पाउडर झोंक दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कट्टे और चाकू की नोक पर बदमाशों ने काउंटर पर रखे कुछ जेवरात और नकली जेवरात को असली समझकर समेटना शुरू कर दिया। उस समय दुकान में तीन कर्मचारी मौजूद थे। लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरों को सामने दुकानदार ने पकड़ने की कोशिश की तो उसे चाकू लग गया। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल के हाथ को दांत से काट लिया और फरार हो गए।
लेकिन राजकुमार अग्रवाल की बहादुरी के कारण लूट की बड़ी वारदात टल गई। हाथापाई के दौरान आरोपी अपना कट्टा और प्लैटिना बाइक मौके पर ही छोड़कर भागे। भागते समय वे कुछ असली जेवरात के साथ कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी ले गए। सीसीटीवी फुटेज में पूरी हरकत साफ दिख रही है, जिसमें लुटेरों की हर गतिविधि रिकॉर्ड हुई है।
घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस टीम तुरंत पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि लुटेरों ने पहले रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। बाइक और कट्टा जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। महिला वेश में आए बदमाश की पहचान सबसे बड़ी चुनौती है। कटघोरा एसडीओपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद सराफा व्यापारियों में दहशत है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है।