पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Rainwater accumulates on Pali-Jhabar road in Korba

कोरबा में एक घंटे की बारिश बनी मुसीबत: पाली-झाबर मार्ग पर जलभराव, ठप हुआ आवागमन; राहगीर हुए परेशान

Tue, 30 Jun 2026 09:36 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 09:36 PM IST
सार

कोरबा में एक घंटे की तेज बारिश से पाली झाबर मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने खराब जल निकासी व्यवस्था पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
Rainwater accumulates on Pali-Jhabar road in Korba
पाली-झाबर मार्ग पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में मंगलवार शाम बदले मौसम के मिजाज ने पाली झाबर मुख्य मार्ग की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली के बीच महज एक घंटे की झमाझम बारिश से पूरा मार्ग जलमग्न हो गया। सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम से जिले में मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। पाली झाबर मुख्य मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया। कुछ ही देर में सड़क लबालब भर गई। दोपहिया वाहनों के इंजन बंद होने लगे। पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क के गड्ढे पानी में छिप गए, जिससे हादसे की आशंका भी बढ़ गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। पहले भी इस संबंध में प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि निलेश साहू ने संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाली झाबर मार्ग क्षेत्र का प्रमुख आवागमन मार्ग है। यहां से प्रतिदिन हजारों नागरिक, स्कूली बच्चे और वाहन चालक गुजरते हैं। हर बारिश में जलभराव के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो जाता है। उन्होंने अधिकारियों से युद्ध स्तर पर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


क्षेत्रवासियों ने भी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। उनका कहना है कि मानसून की शुरुआत ही हुई है और आने वाले दिनों में लगातार बारिश होगी। यदि समय रहते जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

korba

 

 

korba

 

 

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed