सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Brother-in-Law Attacks Sister-in-Law with Stick Over Land Dispute Arrested

Chhattisgarh: कोरबा में देवर ने भाभी पर डंडे से किया जानलेवा हमला, सिर पर लगी चोट; इस बात पर हुआ विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में जमीन के झगड़े में 55 वर्षीय जान सिंह ने अपनी भाभी के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति की मौत के बाद अकेली रह रही महिला जंगल में चार बीन रही थी, पुलिस ने आरोपी देवर को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

Brother-in-Law Attacks Sister-in-Law with Stick Over Land Dispute Arrested
देवर ने भाभी पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पसान थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी पर डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Trending Videos


यह घटना शुक्रवार को पसान थाना क्षेत्र में हुई। घायल महिला अपने पति की मौत के बाद परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार को वह घर के पीछे जंगल में चार बीन रही थी। तभी उसका 55 वर्षीय देवर जान सिंह वहां पहुंचा। उसने महिला से अपनी जमीन पर चार बीनने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर जान सिंह ने डंडे से महिला के सिर पर कई वार किए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी की गिरफ्तारी और जांच
पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को तुरंत अस्पताल भेजा गया। आरोपी जान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

जमीन विवाद का इतिहास
बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत के बाद से ही जान सिंह जमीन को लेकर अक्सर विवाद करता था। आरोपी तीन भाइयों में सबसे छोटा है। जमीन के विवाद के चलते वह पहले भी कई बार महिला से झगड़ा कर चुका था। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर रखी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed