फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Chhattisgarh Driver Arrested After Stunt Video on Bolero With Alcohol Bottle Goes Viral

CG: रील बनाने के लिए बोलेरो पर खतरनाक स्टंट, हाथ में शराब की बोतल; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चालक को दबोचा

Mon, 10 Aug 2026 06:19 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 06:19 PM IST
सार

कोरबा के मानिकपुर हेलीपैड पर बोलेरो से खतरनाक स्टंट करते हुए शराब की बोतल लेकर रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालक राहुल पटेल को गिरफ्तार कर स्टंट में प्रयुक्त बोलेरो जब्त कर ली। वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Driver Arrested After Stunt Video on Bolero With Alcohol Bottle Goes Viral
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली है - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डालना अब महंगा पड़ रहा है। कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड में बोलेरो वाहन पर खतरनाक स्टंट करते हुए शराब की बोतल लेकर रील बना रहे युवकों के खिलाफ मानिकपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली है।
विज्ञापन


युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट था
मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित हेलीपैड का है। यहां कुछ युवक बीते दिनों बोलेरो वाहन CG 12 BK 5855 में सवार होकर पहुंचे थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वाहन चलते समय एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा है और उसके हाथ में शराब की बोतल भी है। स्टंटबाजी के दौरान कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। रील बनाने के बाद युवकों ने खुद ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया व वाहन भी जब्त
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। मानिकपुर चौकी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में पता चला कि वाहन चालक राहुल पटेल, पिता राकेश पटेल, सुभाष ब्लॉक शॉपिंग सेंटर के पीछे निवास करता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राहुल पटेल को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से स्टंट में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया। वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महज रील और व्यूज के लिए इस तरह का खतरनाक स्टंट कर रहे थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि इससे उनकी जान के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'मस्त हाथी की तरह चलता हूं, पीछे कुत्ते भौंकते रहते हैं'; किरोड़ीलाल मीणा ने किसे सुनाई खरी-खरी?

स्टंटबाजी की घटनाएं आ रहीं सामने
स्थानीय लोगों ने बताया कि हेलीपैड क्षेत्र में पहले भी कई बार इस तरह की स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खुले मैदान और कम आवाजाही की वजह से युवक यहां आकर वाहनों से रील बनाते हैं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बनता है। इस पूरे मामले पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि जिले में स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो पर भी पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed