फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uproar over social media post, FIR lodged for objectionable comment on Hindu deities; police investigation

Korba: सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में FIR;पुलिस जांच में जुटी

Wed, 12 Aug 2026 04:43 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 04:43 PM IST
सार

कटघोरा में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Uproar over social media post, FIR lodged for objectionable comment on Hindu deities; police investigation
सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी FIR दर्ज

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला बुधवार को उस समय सामने आया, जब भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय लोग कटघोरा थाने पहुंचे। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर भगवान शिव, भगवान राम और अन्य हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा में पोस्ट साझा की गई। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक पोस्ट सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी ने कथित तौर पर यह दावा किया है कि संबंधित कंटेंट उसे किसी अन्य माध्यम से मिला था और उसने खुद इसे तैयार नहीं किया। इसी वजह से शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से पोस्ट तैयार करने, उसे साझा करने और प्रसारित करने वाले सभी लोगों की भूमिका की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघोरा पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, संबंधित पोस्ट और उसके प्रसार से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आपत्तिजनक सामग्री कहां से आई और इसे सोशल मीडिया पर किस तरह प्रसारित किया गया।


शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सावन के दौरान भगवान शिव से जुड़ी धार्मिक भावनाएं विशेष रूप से जुड़ी होती हैं। ऐसे समय में देवी-देवताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed