{"_id":"6a003104dd6c1eb2e30733dc","slug":"clerk-caught-red-handed-by-cbi-while-taking-rs10000-bribe-to-release-rs5-lakh-pf-korba-news-c-1-1-noi1487-4262761-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"SECL कुसमुंडा में सीबीआई की कार्रवाई: पीएफ निकालने के बदले मांगी रिश्वत, क्लर्क मनोहर लाल कौशिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SECL कुसमुंडा में सीबीआई की कार्रवाई: पीएफ निकालने के बदले मांगी रिश्वत, क्लर्क मनोहर लाल कौशिक गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा स्थित सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को सीबीआई ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी खदान कर्मी के पीएफ के पांच लाख रुपये निकालने के बदले पैसे मांग रहा था।
10 हजार रुपये रिश्वत लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ लिपिक मनोहर लाल कौशिक को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दल ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपिक एक खदान कर्मी से उसके पीएफ के पांच लाख रुपये निकालने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर खदान कर्मी ने सीबीआई से शिकायत की थी।
Trending Videos
भिलाई से पहुंची सीबीआई दल ने रविवार की सुबह जाल बिछाकर लिपिक को पकड़ा। इस घटना के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, खदान कर्मी अपना पीएफ का पैसा निकालना चाहता था। इसके लिए वह मनोहर लाल कौशिक के पास पहुंचा था। आरोप है कि मनोहर ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए उसे कई बार दफ्तर के चक्कर लगवाए। काम करने के बदले लिपिक ने रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक दल कुसमुंडा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई का दल दो वाहनों में सवार होकर कुसमुंडा पहुंचा। दल ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही लिपिक मनोहर लाल कौशिक ने खदान कर्मी से रिश्वत की रकम ली, सीबीआई ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार होने के कारण दफ्तर बंद था और लिपिक ने कहीं और बुलाया था। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
