सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   human skeleton missing person was found hanging from tree in Suapahad forest of Korba

25 KM ऊपर घने जंगल में मिला कंकाल: मृतक की हुई पहचान, होली से लापता; पेड़ पर लुंगी से लटकी थी लाश

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

जंगल में एक नर कंकाल पेड़ पर लुंगी से लटका मिला। मृतक की पहचान मान सिंह के रूप में हुई। जो होली के बाद मार्च से लापता था। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और सामान के आधार पर मान सिंह की शिनाख्त की थी।

human skeleton missing person was found hanging from tree in Suapahad forest of Korba
नर कंकाल मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रजगामार इलाके के दरगा गांव से लगे सुआपहाड़ जंगल में बुधवार को एक नर कंकाल पेड़ पर लुंगी से लटका मिला। मृतक की पहचान दरगा निवासी 45 वर्षीय मान सिंह के रूप में हुई है। मान सिंह होली के बाद मार्च माह से लापता था, जिसकी गुमशुदगी रजगामार चौकी में दर्ज थी।

Trending Videos


ग्रामीणों ने जंगल में कंकाल लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों और पास में पड़े सामान के आधार पर मान सिंह की शिनाख्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंकाल पहाड़ पर करीब 25 किलोमीटर ऊपर घने जंगल में मिला था। परिजनों ने बताया कि मान सिंह खेती-किसानी का काम करता था और उसका पूरा परिवार साथ रहता था। होली के बाद अचानक लापता होने पर रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी काफी तलाश की गई थी। कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने रजगामार चौकी में सूचना दी थी। पुलिस भी उसकी पतासाजी कर रही थी।

कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

इस दुखद घटना के बाद से मान सिंह के घर में मातम पसरा हुआ है। उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मान सिंह मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। अचानक लापता होने और अब कंकाल मिलने से गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed