{"_id":"6a046093ba08d8d21a022970","slug":"yuvak-ne-phansi-lgakar-di-jan-maaut-se-phle-bnaya-vidiyo-korba-news-c-1-1-noi1487-4274454-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत से पहले प्रेमिका को भेजा वीडियो: कोरबा में युवक ने की आत्महत्या, बड़े भाई ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत से पहले प्रेमिका को भेजा वीडियो: कोरबा में युवक ने की आत्महत्या, बड़े भाई ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौत से पहले का वीडियो और चैटिंग मिली। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि राताखार निवासी युवती लगातार मनीष पर दबाव बनाती थी, जिससे वह परेशान रहता था।
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक में बुधवार को 27 वर्षीय मनीष चंद्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर बड़े भाई ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मनीष पंखे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
Trending Videos
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक का मोबाइल लॉक था, जिसका पासवर्ड उसके भाई ने युवती से संपर्क कर लिया। मोबाइल खोलने पर मनीष का मौत से पहले बनाया गया वीडियो और चैटिंग मिली। यह वीडियो उसने युवती को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती राताखार क्षेत्र की रहने वाली है। मनीष के भाई ने आरोप लगाया कि युवती लगातार उस पर दबाव बनाती थी, जिससे वह परेशान रहता था। मनीष युवती के लिए अपनी और मां की पहचान पत्र से ऑनलाइन सामान खरीदकर देता था। वह फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और घर का कमाऊ सदस्य था।
परिजनों के आरोप
मनीष का बड़ा भाई उसे कई बार युवती से दूर रहने की सलाह देता था। भाई के अनुसार, मनीष रात-रात भर युवती से बात करता और घर से निकल जाता था। परिवार मूलतः दीपका विजयनगर का रहने वाला है। वर्तमान में दोनों भाई 15 ब्लॉक में रहते थे। माता-पिता विजयनगर स्थित निर्माणाधीन मकान की देखरेख के लिए गए हुए थे।
पुलिस ने की कार्रवाई
चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। मोबाइल और वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस युवती से भी पूछताछ करेगी। मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।