फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News: Coal-Laden Trailer Crashes Into Garden After Driver Dozes Off, Major Mishap Averted

Korba News: झपकी लगते ही बेकाबू हुआ कोयले से भरा ट्रेलर, रेलिंग तोड़कर गार्डन में घुसा, बड़ा हादसा टला

Thu, 06 Aug 2026 10:34 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 10:34 AM IST
सार

कुसमुंडा क्षेत्र से कोयला लोड कर कनवेरी मार्ग की ओर जा रहा ट्रेलर चालक को झपकी आने के कारण सर्वमंगला मंदिर की रेलिंग तोड़कर गार्डन में जा घुसा। हादसा देर रात में होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
 

विज्ञापन
Korba News: Coal-Laden Trailer Crashes Into Garden After Driver Dozes Off, Major Mishap Averted
अनियंत्रित होकर पलटा कोयले से भरा ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार देर रात सर्वमंगला चौक के पास कोयला लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेलिंग को तोड़ते हुए गार्डन में घुसकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रेलर कुसमुंडा क्षेत्र से कोयला लोड कर कनवेरी मार्ग की ओर जा रहा था। रात करीब 12 बजे के आसपास वाहन सर्वमंगला चौक से आगे मोड़ पर पहुंचा ही था कि चालक को झपकी आ गई। पलक झपकते ही तेज रफ्तार ट्रेलर अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग को तोड़ता हुआ सीधे सर्वमंगला मंदिर के पास बने गार्डन में जा घुसा और पलट गया।
विज्ञापन


हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े। ट्रेलर में लोड पूरा कोयला गार्डन में बिखर गया। ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। उसे हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Exclusive: डेढ़ महीने बाद भी सरकारी स्कूलों में नहीं पहुंची किताबें, अधर में है लाखों छात्रों का भविष्य


घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर को क्रेन की मदद से हटवाने की कार्रवाई शुरू की और वाहन मालिक को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सर्वमंगला चौक शहर का व्यस्ततम चौराहा है। रात के समय भी यहां आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में ट्रेलर का गार्डन में पलटना लोगों के लिए किसी बड़े हादसे से कम नहीं था। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन गई थी।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खदान क्षेत्रों से माल लेकर शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण किया जाए और सर्वमंगला चौक जैसे व्यस्त मोड़ों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर रेलिंग और बैरिकेड नहीं होते तो ट्रेलर सीधे मंदिर की ओर जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed