Korba: सर्वमंगला मंदिर दर्शन को लेकर विवाद, पति ने बेलचा और ईंट से पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पति गया जेल
बसंतपुर में 8 मई रात पति अभिजीत यादव ने पत्नी आशा यादव (25) पर हमला किया। यह हमला शराब के नशे में बेलचे और ईंट से किया गया। गंभीर घायल आशा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र के बसंतपुर में शनिवार रात पति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी पर बेलचा और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय आशा यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति अभिजीत यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 8 मई की रात करीब 9 बजे की है। प्रार्थिया आशा यादव ने पुलिस को बताया कि वह दिन में ननद पूर्णिमा और पुष्पा के साथ सर्वमंगला मंदिर दर्शन करने गई थी। रात में पति अभिजीत यादव शराब के नशे में घर आया और इसी बात पर विवाद करने लगा।
आरोपी ने गुस्से में घर में रखे बेलचे से पत्नी के सिर पर दो बार वार कर दिया। इससे आशा वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने पत्नी को पीटते हुए घर से बाहर सड़क तक घसीटा। वहां पड़े डंडे और ईंट से पीठ और सिर पर कई वार किए।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसका गला भी दबाया। सांस लेने में तकलीफ होने पर जब उसने बचाव किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि मायके चली जा, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। हाथ-पैर से मारपीट कर आरोपी उसे मरा समझकर मौके से भाग गया।
9 मई की शाम 4 बजे होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद शाम 8:25 बजे दीपका थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दीपका पुलिस ने आरोपी अभिजीत यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/26 धारा 109(1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपका थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है। घायल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।