सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Laborer Naresh Kumar died after getting buried under wall in Korba

कोरबा में दर्दनाक हादसा: निर्माण के दौरान गिरी दीवार...मलबे में दबकर मजदूर की मौत; तीन बच्चे हुए बेसहारा

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से मजदूर नरेश कुमार मीरी की मौत हो गई। वह दीवार तोड़ने का काम कर रहा था तभी हादसा हुआ। 

Laborer Naresh Kumar died after getting buried under wall in Korba
कोरबा में मलबे में दबकर मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। काम के दौरान अचानक दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक पथरीपारा बस्ती में एक मकान का निर्माण किया जाना था। पुराने मकान की दीवार तोड़कर नया निर्माण करने की तैयारी चल रही थी। दीवार तोड़ने के काम में चार से पांच मजदूर लगे हुए थे। दीवार संकरी और कमजोर थी। तोड़ाई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई। इस दौरान एक मजदूर को भागने का मौका नहीं मिला और वह दीवार के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और अन्य मजदूर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

korba

 

मृतक की पहचान नरेश कुमार मीरी (40 वर्ष) निवासी बरपाली के रूप में हुई है। नरेश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।


घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि नरेश अपने साथियों के साथ पथरीपारा काम करने गया था। काम के दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।
 

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed