{"_id":"6982a01251ef4d22c00de793","slug":"yuvak-ne-yuvti-ke-gale-ko-chaku-se-retaa-yuvak-ki-maaut-yuvti-ghayl-korba-news-c-1-1-noi1487-3914318-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: प्रेमी की हैवानियत, प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: प्रेमी की हैवानियत, प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज वारदात में कोरबा में एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसके गले को रेत दिया, और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपना गला रेत लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए 112 डायल कर और परिजनों को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी।
Trending Videos
यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास घटित हुई। जहां पुल के नीचे खून से लथपथ एक युवक और युवती को पड़े थे। घायल युवती ने किसी तरह 112 पर संपर्क किया और अपने परिजनों को भी वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी और लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घायल युवती बिलासपुर की रहने वाली है। वहीं, मृत युवक शुभम नायडू भी बिलासपुर का निवासी है और शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि दोनों कल रात से लापता थे और बिलासपुर से सीधे कोरबा पहुंचे थे, जिसके बाद यह भयावह घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर जांच में जुट गए। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है, जिनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया गया है कि युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने पहले ही पुलिस को दे दी थी और उसकी तलाश की जा रही थी।

