सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   do vahano me jabrjast bhudnat, ek cgalak ki phansne se maut

Korba News: दो वाहनों में जोरदार भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
do vahano me jabrjast bhudnat, ek cgalak ki phansne se maut
korba
विज्ञापन

कोरबा में चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रहा ट्रेलर वाहन रॉन्ग साइड में चलते आ रहा था। वहीं, चांपा की ओर से आ रहे प्याज से लदे वाहन से आमने-सामने उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जहां इस हादसे में प्याज से लदे वाहन का चालक कैबिन में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई।

Trending Videos


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही टोल नाका से राहत दल मौके पर पहुंचे और गैस कटर की मदद से कैबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहींं, ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया और आवागमन शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की माने तो दोनो ही वाहन की रफ्तार तेज थी। वहीं, एक वाहन गलत दिशा में चल रहा था। जिसके चलते आमने-सामने भीषण टक्कर हुई। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक चालक की मौत हुई है, वाहन मालिक को सूचना दी गई, उसके आने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी जाएगी। आगे की कार्यवाही कि जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed