{"_id":"69c7cf32b292f79e3800e823","slug":"protest-warning-over-land-grabbing-debris-dumped-on-roadside-korba-news-c-1-1-noi1487-4100213-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में जमीन कब्जाने का खेल: जमीन पर राखड़ डंप कर कब्जा, आंदोलन की दी चेतावनी; मिलीभगत के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में जमीन कब्जाने का खेल: जमीन पर राखड़ डंप कर कब्जा, आंदोलन की दी चेतावनी; मिलीभगत के आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में इरिगेशन की जमीन पर खुलेआम राखड़ डंप कर बड़े पैमाने पर कब्जा किया जा रहा है। सड़क किनारे और कई जगह सड़क पर ही भारी मात्रा में राखड़ डंप कर फिलिंग की जा रही है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और हादसे बढ़ गए हैं।
राखड़ डंप कर जमीन पर अवैध कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कनकी तरदा मार्ग पर राखड़ डंप कर जमीन पर अवैध कब्जे का खेल तेजी से चल रहा है। तरदा निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि गांव के और कुछ बाहरी लोग एरिगेशन की जमीन पर राखड़ डंप कर कब्जा कर रहे हैं। खुलेआम भारी वाहन सड़क किनारे और सड़क पर राखड़ डंप कर रहे हैं।
Trending Videos
यह जमीन का खेल काफी बड़े क्षेत्र में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई है, लेकिन कोई रोक नहीं लग पा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी शिकायत की गई है। इसके बावजूद बेधड़क होकर राखड़ डंप किया जा रहा है। सड़क किनारे राखड़ डंप होने से कई सड़क हादसे हो चुके हैं। आंधी-तूफान या भारी वाहनों के गुजरने पर राखड़ उड़ने लगती है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिलासपुर-रायपुर जाने वाले लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव दिनों-दिन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के किसान ने बताया कि राखड़ से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें खेती करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने पूछा है कि राखड़ डंप करने की अनुमति किसने दी है। इस जमीन का मालिक कौन है, यह भी स्पष्ट नहीं है।
आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों को आशंका है कि इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। कार्रवाई न होने से यह आशंका और बढ़ जाती है। सरपंच गायत्री सिदार ने बताया कि इसकी शिकायत की गई है। इसका विरोध भी किया गया है, लेकिन अवैध गतिविधियाँ रुकी नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा।