Korba: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग, काफी सामान हुआ राख
कोरबा में दीपका थाना अंतर्गत की घटना है जहाँ रविवार की दोपहर 22.03.26 को लगभग दोपहर 2 बजे सामने आई है। CISF को सूचना प्राप्त हुई कि शक्तिनगर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत करने वाली एक दुकान में अचानक आग लग गई है।
विस्तार
कोरबा में दीपका थाना अंतर्गत की घटना है जहाँ रविवार की दोपहर 22.03.26 को लगभग दोपहर 2 बजे सामने आई है। CISF को सूचना प्राप्त हुई कि शक्तिनगर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत करने वाली एक दुकान में अचानक आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों में भय व्याप्त हो गया। सूचना प्राप्त होते ही सुमन सिंह, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में इकाई कार्यालय में तैनात CISF के बल सदस्य तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर बल सदस्यों ने स्थिति का त्वरित आकलन किया तथा बिना समय गंवाए आग पर काबू पाने हेतु राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बल सदस्यों ने तत्काल बाल्टियों के माध्यम से पानी डालकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया । साथ ही, आसपास की दुकानों को खाली कराया गया तथा आग के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती गईं। बल के सदस्यों ने अत्यंत साहस, सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए आग को सीमित दायरे में नियंत्रित कर लिया।
बल की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप आग पर शीघ्र ही पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया, जिससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो कि एक बड़ी राहत की बात है। घटना के उपरांत स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों द्वारा CISF के इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य की काफी प्रशंसा की गई। CISF बल की यह कार्रवाई उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं आपदा प्रबंधन क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
स्थानीय लोगों की माने तो दोपहर के समय दुकान बंद था शॉर्ट सर्किट लगने के चलते आग लगने की घटना सामने आई है। समय रहते लोगों की नजर पड़ी और उसकी सूचना तत्काल दिए जहां इस घटना में आसपास 6 दुकानों को खाली कर गया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। इस आग लगने की घटना में दुकान संचालक को काफी नुकसान हुआ है जहां इलेक्ट्रिक सामान जल गए है।

korba

korba