फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News: Eklavya School Students Protest, 4-Hour Road Blockade Ends After SDM’s Written Assurance

एकलव्य स्कूल के छात्रों का हल्लाबोल: छुरी में चार घंटे तक किया चक्काजाम, एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन

Thu, 13 Aug 2026 11:43 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 11:43 AM IST
सार

मांगें पूरी नहीं होने से नाराज एकलव्य स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर सड़क पर मोर्चा खोल दिया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ चक्का जाम करीब चार घंटे बाद एसडीएम के लिखित आश्वासन पर खत्म हुआ।

विज्ञापन
Korba News: Eklavya School Students Protest, 4-Hour Road Blockade Ends After SDM’s Written Assurance
स्कूली बच्चों ने किया चक्का जाम

विस्तार

छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के स्कूली बच्चों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को एक बार फिर आंदोलन किया। बड़ी संख्या में छात्र सुबह करीब 7 बजे पढ़ाई छोड़कर छुरी पंचायत के सामने कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले आंदोलन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में एसडीएम की ओर से लिखित शिकायत लेने और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्रों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


एक महीने में तीसरी बार आंदोलन पर उतरे छात्र
एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों का एक महीने के भीतर यह तीसरा आंदोलन है। इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विधायक का घेराव किया था। इसके बाद उन्होंने सड़क पर उतरकर चक्का जाम भी किया था। अब एक बार फिर मांगें पूरी नहीं होने से नाराज छात्रों ने सड़क पर बैठकर आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग
छात्रों की मुख्य मांग स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अरसद अहमद अली और छात्रावास अधीक्षक को तत्काल हटाने की है। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें हैं। इसके अलावा स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन और ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dhamtari News: अब इलेक्ट्रिक वाहन की तकनीक सीखेंगे धमतरी के युवा, जीजामगांव ITI में शुरू हुआ नया कोर्स

मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस अधिकारी
चक्का जाम की सूचना मिलने के बाद सहायक आयुक्त, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने छात्रों को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


चार घंटे बाद खत्म हुआ चक्का जाम
छात्र सुबह करीब 7 बजे से आंदोलन पर बैठे थे। करीब चार घंटे तक चले चक्का जाम के दौरान कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में एसडीएम के समक्ष लिखित शिकायत दिए जाने और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। आंदोलन समाप्त होने के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हुआ। हालांकि छात्रों की मांगों को लेकर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

बार-बार चक्का जाम से जनप्रतिनिधियों में नाराजगी
वहीं क्षेत्र में लगातार चक्का जाम होने को लेकर जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि बार-बार मुख्य मार्ग बाधित होने से आम लोगों को परेशानी होती है और गांव की छवि भी प्रभावित होती है। हालांकि छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते रहेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed