फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Foul smell emanating from a room large quantity of medical waste found Health and Environment Departments have

Korba: कमरे से उठ रही थी बदबू, भारी मात्रा में मिला मेडिकल वेस्ट, स्वास्थ्य और पर्यावरण विभाग ने शुरू की जांच

Thu, 16 Jul 2026 01:52 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 01:52 PM IST
सार

कोरबा में गुरुवार को जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा गांव में बंद कमरे से आ रही तेज बदबू ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। बदबू से परेशान ग्रामीण जब घर पहुंचे तो अंदर भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट रखा हुआ मिला।

विज्ञापन
Foul smell emanating from a room large quantity of medical waste found Health and Environment Departments have
korba

विस्तार

कोरबा में गुरुवार को जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा गांव में बंद कमरे से आ रही तेज बदबू ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। बदबू से परेशान ग्रामीण जब घर पहुंचे तो अंदर भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट रखा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तरदा गांव में स्थित एक मकान को कुछ दिन पहले किराए पर लिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस घर से लगातार गंदी बदबू आ रही थी। मंगलवार को बदबू इतनी बढ़ गई कि आसपास रहना मुश्किल हो गया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा होकर घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। कमरे के अंदर बड़ी मात्रा में इंजेक्शन, सिरिंज, दवाओं की खाली शीशियां और अन्य मेडिकल वेस्ट का सामान अलग थैली में बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


बदबू और गंदगी देखकर ग्रामीणों को आशंका हुई कि कोई अनहोनी को छुपाने की कोशिश की जा रही है। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के उठाव का ठेका बिलासपुर की एनवायरो केयर कंपनी को मिला हुआ है। कंपनी प्रतिदिन अस्पतालों से वेस्ट उठाकर उसे बिलासपुर के सेंदरी गांव स्थित मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में ले जाकर नष्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के सूत्रों ने बताया कि तरदा गांव में यह मकान अस्थायी स्टोरेज के लिए किराए पर लिया गया था। गाड़ी खराब होने, समय अभाव या आपात स्थिति में उठाव के बाद वेस्ट को यहां रखकर अगले दिन बिलासपुर भेजा जाना था। लेकिन यहां बिना उचित व्यवस्था के वेस्ट जमा करने से बदबू फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पर्यावरण अधिकारी प्रसन्न सोनकर ने बताया कि मेडिकल वेस्ट स्टोर करने के लिए कंपनी को पर्यावरण विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। यदि अनुमति नहीं ली गई है तो यह नियमों का उल्लंघन है। जांच के लिए टीम भेजी जा रही है और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के अधिकारी भी बिलासपुर से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने मकान को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

korba

korba

 

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed