सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Gow sevaks and khataal operator clash over suspected cow smuggling

Korba: गो-तस्करी की आशंका पर जमकर हुआ विवाद, पशु क्रूरता और मारपीट का मामला दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

रविवार देर रात गो तस्करी की आशंका पर दो गुटों में विवाद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मवेशी ले जाने के वैध दस्तावेज प्रस्तुत होने पर विवाद सुलझा।

Gow sevaks and khataal operator clash over suspected cow smuggling
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन मुख्य मार्ग पर गो तस्करी की आशंका पर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जहां मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस और कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे।

Trending Videos


घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है। सीजी 12 बीवी 4529 में मवेशी ले जाने की सूचना गो सेवकों को मिली थी। जा रिसदी चौक के पास वाहन को रोकवाकर देखा तो उसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक भैंस और पौड़ भरे हुए थे। गो सेवकों ने वाहन चालक से पूछताछ शुरू की, जबरन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भैंस और पौड़ गोकुलनगर स्थित खटाल से लेकर बाहर लेकर जा रहे थे। गो सेवकों को शक था कि उनकी तस्करी की जा रही है, इस बात को लेकर विवाद बढ़ने लगा। खटाल संचालक भी मौके पर पहुंच गए। जहां गो सेवक और खटाल संचालक आमने-सामने हो गए और विवाद बढ़ने लगा। लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। गो सेवकों का आरोप है कि खटाल संचालक गो तस्करी में शामिल हैं, जबकि संचालक इससे इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को शांत कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

वहीं बताया जा रहा है कि खटाल से लेकर भैंस और पौड़ को दूसरे जगह लेकर जा रहे थे। जिसका मवेशी मलिक के साथ लिखा-पढ़ी हुई थी इन दस्तावेजों को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तब जाकर मामला पूरा शांत हुआ।

बताया जा रहा है कि मवेशी से भरे वाहन चालक के साथ मारपीट की गई है, जहां उनकी शिकायत पर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं मवेशी से भरे चालक के खिलाफ भी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सीएमपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां भैंस से भरी गाड़ी मिली। आगे की जांच की जा रही है।

 

korba

गो-तस्करी की आशंका पर विवाद
 

korba

गो-तस्करी की आशंका पर विवाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed