सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Husband beats wife to death over suspicion of infidelity police take the accused into custody in Korba

Korba: चरित्र संदेह में पति ने पीटकर ली पत्नी की जान, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, गांव में फैली सनसनी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार अरसेना में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी को हाथ-मुक्के और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

Husband beats wife to death over suspicion of infidelity police take the accused into custody in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार अरसेना में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी को हाथ-मुक्के और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। अधमरा होने के बाद आरोपी ने पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाय खाट में चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया। सुबह परिजनों ने देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी बिहानू सिंह मंझवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



घटना मंगलवार तड़के करीब 4 बजे की है। बिहानू सिंह मंझवार खेती किसानी और रोजी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बिहानू को अपनी 45 वर्षीय पत्नी बिरसो बाई के चरित्र पर संदेह था। इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। मंगलवार तड़के परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए थे। इसी दौरान चरित्र संदेह को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बिहानू ने हाथ-मुक्के और डंडे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बिरसो बाई अधमरी हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय खाट पर सुला दिया और ऊपर से चादर ओढ़ा दी। करीब दो घंटे बाद भी जब महिला नहीं उठी तो परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो बिरसो बाई की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पत्नी की हत्या की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। सरपंच ने मामले की सूचना लेमरू पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुमन पोया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी फरार था बिहानू को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चरित्र संदेह ही हत्या की वजह सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है।

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed