फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Fake Police Officers Trick Retired Employee, Steal Gold Jewellery in Korba

CG: 'पुलिस की रेड पड़ी है, गहने उतार लो'; कोरबा में रिटायर्ड कर्मचारी से नकली पुलिस ने ठगे सोने के गहने

Mon, 10 Aug 2026 08:49 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

कोरबा के निहारिका इलाके में दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग से सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली और असली गहनों के बदले नकली गहने थमाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Fake Police Officers Trick Retired Employee, Steal Gold Jewellery in Korba
नकली पुलिस बनकर सोने की ठगी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में नकली पुलिस बनकर दो ठगों ने एक बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर डराया, गहने उतरवाए और असली सोने के बदले नकली गहने थमाकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उनका नाम समीर चट्टोपाध्याय है और वे खरमोरा के रहने वाले हैं। वे बाइक से निहारिका में नारियल पानी पीकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात लोग उनके पास पहुंचे और बोले, 'रुको, आपको इतनी देर से देख रहे हैं। यहां पुलिस की रेड पड़ी है, अपने गहने उतारकर रख लो।'
विज्ञापन


पीड़ित से कागज पर कराया साइन
आरोपियों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए कहा कि आपके पास गांजा होने की भी सूचना मिली है। इसी डर के माहौल में उन्होंने पीड़ित से एक कागज पर साइन करवा लिया। साइन करवाने के बहाने ही एक आरोपी ने उनके गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी निकाल ली। उन्हें पन्नी में डालकर दिया, लेकिन शातिर ठग ने दूसरी पन्नी थमा दी, जिसमें नकली चेन-अंगूठी थी। पीड़ित ने बताया कि उन्हें लगा कि गहने गाड़ी में सुरक्षित रखवा दिए गए हैं। घर जाकर जब उन्होंने बैग खोला तो होश उड़ गए। बैग में रखे गहने असली नहीं, बल्कि रोड गोल्ड के थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि वे पहले बालको में काम करते थे और वर्तमान में रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन


क्या बोले सीएसपी?
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत निहारिका के पास हुई है। शिकायत मिलने पर सिविल लाइन थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बाइक से आए थे। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। बाइक के नंबर और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  CG: रील बनाने के लिए बोलेरो पर खतरनाक स्टंट, हाथ में शराब की बोतल; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चालक को दबोचा

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस बताकर घर या रास्ते में आए तो पहले उसका पहचान पत्र अवश्य देखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 100 नंबर या नजदीकी थाने में दें। पुलिस ने कहा है कि इस तरह की ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed