फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP took out a Tiranga Yatra in raipur CG

रायपुर में निकली तिरंगा यात्रा: भक्तिमय हुई राजधानी, गूंजा वंदे मातरम, CM साय बोले-हमारी आन-बान-शान है तिरंगा

Mon, 10 Aug 2026 09:42 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 09:42 PM IST
सार

Tiranga Yatra in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोमवार को 'हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान' के  तहत रायपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 140 करोड़ भारतवासियों के सम्मान का प्रतीक है।

विज्ञापन
CG BJP took out a Tiranga Yatra in raipur CG
तिरंगा यात्रा के साथ चले सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Tiranga Yatra in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपने अभियान 'हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा ' के तहत सोमवार को रायपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 140 करोड़ भारतवासियों के सम्मान का प्रतीक है। यह पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत काल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी, जो आज एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है। ॉ
विज्ञापन


विज्ञापन



सीएम साय ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को यह समझाना है कि यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है। महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर जैसे अनेक महापुरुषों के त्याग, बलिदान और कुर्बानियों के बाद देश आजाद हुआ है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की माटी के महान सपूतों अकाल और भुखमरी के समय अपनी जनता का पेट भरने के लिए अनाज देकर अमूल्य योगदान देने वाले शहीद वीर नारायण सिंह और बस्तर क्षेत्र से अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए ऐतिहासिक आंदोलन चलाने वाले जननायक गुंडाधुर के शौर्य व पराक्रम का स्मरण कर उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस नक्सल समस्या के समाधान पर कभी अनिश्चितता जताई जाती थी, आज उसका सफल समाधान हो चुका है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व, उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों और स्थानीय जनता के समर्थन को जाता है। राजधानी के बाद अब राज्य के सभी जिलों, मंडलों, स्कूलों और विभिन्न संस्थानों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस बार नक्सल प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों के गांवों और उनके स्कूलों में भी तिरंगा यात्रा पहुंचेगी । 15 अगस्त को शान से राष्ट्रध्वज लहराया जाएगा। सीएम साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों, कार्यालयों, संस्थानों पर तिरंगा लहराकर इस राष्ट्रीय पर्व और वीरों के बलिदान को नमन करें।


छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक से अनुरोध किया है कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय और संस्थानों में राष्ट्रध्वज लहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाग लें। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि व्यक्त करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्राओं के आयोजन पर भी जोर दिया है, ताकि देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए त्याग और बलिदान को याद किया जा सके। 



उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की है। गुलामी से समाज में जो कुरीतियां और विकृतियां व्याप्त हुई हैं, उन्हें दूर करना है और देश को गौरवान्वित करना है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शांति और सद्भाव का प्रतीक है। अपने बलिदानी क्रांतिकारियों और महापुरुषों के साथ ही देश की सेवा में अपनी आहुति देने वाले शहीद जवानों को भी याद करते हुए उन्हें नमन करना है। अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे संबंध को गहरा करना है। हर घर पर तिरंगा लहराकर हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।


1500 मीटर तिरंगे के साथ चले मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री 
तिरंगा यात्रा बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम से निकली, जो सिद्धार्थ चौक, पुरानी बस्ती, कालीबाड़ी और महिला थाना चौक से होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचकर खत्म हुई। सीएम साय और उप मुख्यमंत्री  साव और शर्मा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में मुख्यमंत्री साय एवं उपमुख्यमंत्री साव और शर्मा 1500 मीटर तिरंगे के साथ चले। घोड़ा-बग्घी सहित तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे से पूरी राजधानी गूंज उठी। तिरंगा यात्रा में बीजेपी के सभी पदाधिकारी, छात्र, समाजसेवी और नागरिक शामिल हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed