फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Independence Day preparations in GG, CM vishnu deo Sai to hoist Tricolour in Raipur

CG: जोरों पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी; रायपुर में सीएम साय फहरायेंगे तिरंगा, जानें कौन कहां करेंगे ध्वजारोहण

Tue, 11 Aug 2026 07:28 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 07:28 AM IST
सार

Independence Day preparations in GG: छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतन्त्रता दिवस की तैयारी जोरों पर है। रायपुर समेत सभी जिलों में इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। सीएम विष्णु देव साय 15 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड की सलामी लेंगे।

विज्ञापन
Independence Day preparations in GG, CM vishnu deo Sai to hoist Tricolour in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Independence Day preparations in GG: छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतन्त्रता दिवस की तैयारी जोरों पर है। रायपुर समेत सभी जिलों में इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। सीएम विष्णु देव साय 15 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड की सलामी लेंगे। वहीं बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

विज्ञापन


जानें कौन, कहां करेगा ध्वजारोहण
सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहपण करेंगे। 
विज्ञापन


इसी प्रकार वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद  रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।


जिला कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर जिला मुख्यालय में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथि जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed