फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba youth found hanging Family alleges harassment by girl family over rejected marriage proposal

Korba: पोस्टमार्टम में आत्महत्या, मां ने बताया मर्डर! युवक की मौत पर सामने आए दो दावे; प्रेम प्रसंग में गई जान

Fri, 24 Jul 2026 04:58 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 04:58 PM IST
सार

Chhattisgarh News: कोरबा में 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में शादी से इंकार और धमकियों का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या आया है।

विज्ञापन
Korba youth found hanging Family alleges harassment by girl family over rejected marriage proposal
शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंची मृतक की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा थाना क्षेत्र के कनबेरी गांव में 25 वर्षीय युवक शंकर सिंह की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। युवक का शव घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर गमछे से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए युवती और उसके परिजनों पर शादी से इंकार कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


काम पर निकला, फिर कभी घर नहीं लौटा
जानकारी के अनुसार, शंकर 17 जून 2026 की सुबह 9 बजे उरगा काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मोबाइल पर लगातार कॉल करने पर घंटी बजती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने 18 जून को उरगा थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। दो दिन की खोजबीन के बाद 19 जून की रात करीब 11 बजे पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर शंकर का शव बरामद किया। वह घर से लगभग 100 मीटर दूर परसा के पेड़ की डाली से अपने करीब 3 फीट लंबे गमछे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन


4 साल के प्रेम संबंध का दावा, शादी से इंकार का आरोप
मृतक की मां नोराबाई रोहिदास ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रिश्ते में लगने वाली युवती लक्ष्मीन से पिछले चार साल से प्रेम करता था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। शादी का प्रस्ताव लेकर वह लड़की के घर भी गई थीं, लेकिन लड़की और उसके परिजनों ने दबाव में आकर रिश्ते से इंकार कर दिया। इसके बाद से शंकर काफी परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'घर आकर दी थी जान से मारने की धमकी'
नोराबाई का आरोप है कि लापता होने से एक दिन पहले, 16 जून को आरोपी देवनारायण की पत्नी अमिता और सास इंदकुवर उनके घर आईं और गाली-गलौज करते हुए शंकर को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पहले भी इस मामले को लेकर धमकियां मिल चुकी थीं।

मां ने उठाए मौत पर कई सवाल
मां का कहना है कि शव की स्थिति हत्या की ओर इशारा करती है। उनके मुताबिक शरीर पर खरोंच और चोट के निशान थे। पैंट पर खून के धब्बे थे और पेड़ के नीचे भी खून टपका हुआ था। शव उतारने पर हाथ-पैर मुड़े हुए थे। उनका दावा है कि 3 फीट लंबे गमछे के सहारे इतनी ऊंचाई पर लटकना संभव नहीं है। इसलिए उनका मानना है कि पहले मारपीट कर हत्या की गई और बाद में शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

शिकायत में कबूलनामे का भी जिक्र
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 21 जून को आरोपी देवनारायण ने परिजन महेश राम से कथित तौर पर कहा, "मैं शंकर ला मारे हों, जा जो करना है कर ले।" परिजनों ने इस कथित बयान को भी जांच में शामिल करने की मांग की है।


यह भी पढ़ें: अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 3 अपचारी किशोर फरार, रोशनदान की ग्रिल तोड़कर हुए फरार

'पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि'
मामले में उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed