फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cg congress poltics on NEET; Congress members gather at police station Raipur

CG: नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; थाने में जुटे कांग्रेसी, बीजेपी नेताओं पर काउंटर एफआईआर की मांग

Fri, 24 Jul 2026 10:14 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 10:14 AM IST
सार

CG Congress Protest: नीट पेपर लीक मामले में पिछले दिनों नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान मचा हुआ है।

विज्ञापन
cg congress poltics on NEET; Congress members gather at police station Raipur
थाने के सामने डटे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG Congress Protest: नीट पेपर लीक मामले में पिछले दिनों नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान मचा हुआ है। मामले में प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस मंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं पर काउंटर एफआईआर दर्ज करवाने के लिये पुलिस पर दबाव बना रही है। बीते शाम से ही कांग्रेसी थाने में डटे हैं। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। 

विज्ञापन


रायपुर के खम्हारडीह थाने के सामने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 15 घंटे से ज्यादा समय से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। बता दें कि यह धरना भाजपा-कांग्रेस में मचे बवाल के बाद कांग्रेस के 16 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर गैर-जमानती धाराओं में दर्ज  एफआईआर के विरोध में किया जा रहा है। 
विज्ञापन



मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर के खम्हारडीह थाना में दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में धरने पर डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक नेता की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, सत्य और जनआवाज़ की लड़ाई है। लोकतंत्र की आवाज को दबाने की हर कोशिश का पुरजोर विरोध किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन








कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में हुई घटना के विरोध में राहुल गांधी के प्रदर्शन से बौखलाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। यह बीजेपी का प्रदर्शन नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यालय पर हमला था।


दीपक बोले- लाठी, डंडे और पत्थर लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे भाजपाई
उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में लाठी, डंडे और पत्थर लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी के प्रदर्शन में छह-छह मंत्री शामिल होते हैं। मंत्रियों की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की होती है, लेकिन वे खुद ही भड़काऊ बयान दे रहे थे।








बैज ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। बीजेपी का यह प्रदर्शन नहीं था, बल्कि कांग्रेस कार्यालय पर हमला था। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया पत्थरों से हमला: सुशील आनंद शुक्ला
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इसे भाजपा के सुनियोजित तरीके से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इसे घोषिततौर पर प्रदर्शन कहा है, लेकिन यह पूरी तरह से सरकार और पुलिस के संरक्षण में किया गया हमला था। कांग्रेस के कार्यकर्ता सामान्य दिनों की भांति कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित थे, जैसे ही हमें पता चला कि भाजपाई कांग्रेस मुख्यालय में हमला करने आ रहे हैं। हमारे लोग भी प्रतिवाद करने आगे आये।








'पानी के बोतल फेंके, लाठियां भी भांजी'
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरों से हमला किया। पानी के बोतल फेंके, लाठियां फेंक कर हमला किया। भाजपा कार्यकर्ता एक ट्रैक्टर भर के पत्थर, पुराने चप्पल, लाठी लेकर आये थे। पुलिस ने कुल पांच आंसू गैस के गोले कांग्रेस के लोगों के ऊपर फेंका, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर एक भी गोला नहीं छोड़ा। पुलिस ने वॉटर केनन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर ही प्रहार किया। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओ को खुला संरक्षण दे रही थी। कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता इस हमले में घायल हुये हैं। हमारी महिला कार्यकर्ता भी पुलिस के लाठी-डंडे से घायल हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed