फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News: Youth Found Hanging in Rented Room, Family Says Only Son Had Called Father in Tears Before Death

Korba News: किराए के मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, देर रात पिता को फोन कर रोया था इकलौता बेटा

Fri, 24 Jul 2026 12:19 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 12:19 PM IST
सार

शहर के टीपी नगर स्थित किराए के कमरे में 24 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक ने देर रात पिता से रोते हुए फोन पर बात की थी और उसके बाद सवेरे इस हादसे की खबर मिली।

विज्ञापन
Korba News: Youth Found Hanging in Rented Room, Family Says Only Son Had Called Father in Tears Before Death
सीएसईबी चौकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित टीपी नगर के पास किराए के कमरे में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरपाली निवासी 24 वर्षीय रोहन उर्फ अमन श्रीवास के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोहन उर्फ अमन टीपी नगर के पास किराए के कमरे में अकेले रहता था और एक सैलून में काम करता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे रोहन की अपने पिता से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद देर रात करीब ढाई बजे उसने दोबारा पिता को फोन किया। बातचीत के दौरान वह रो रहा था। कुछ देर बाद उसने फोन काट दिया। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने कई बार उसे फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर परिजन तुरंत उसके कमरे पर पहुंचे, जहां रोहन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पॉक्सो एक्ट में टीचर अरेस्ट: नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, घर में किया दुष्कर्म; पीड़िता ने बताया काला सच
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed