{"_id":"6992d3989f26dc02f40eed3e","slug":"lifeless-body-of-man-found-burnt-beyond-recognition-girlfriends-brother-accused-of-setting-him-on-fire-after-dousing-with-petrol-korba-news-c-1-1-noi1487-3957624-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार और रंजिश की खौफनाक वारदात: प्रेमिका के भाई ने प्रेमी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तालाब में कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार और रंजिश की खौफनाक वारदात: प्रेमिका के भाई ने प्रेमी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, तालाब में कूदकर बचाई जान
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्यार और रंजिश की एक दिल दहला देने वाली वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जहां प्रेमिका ने प्रेमी ने मिलने बुलाया। लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे प्रेमिका के भाई ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
korba
विज्ञापन
विस्तार
प्रेम प्रसंग में पागलपन और रंजिश की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक युवक को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन घात लगाए बैठे प्रेमिका के भाई ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों से घिरा युवक जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गया।
Trending Videos
घटना का विवरण और युवक की स्थिति मिली जानकारी के अनुसार, कनकी (थाना उरगा) निवासी विशु सारथी (21 वर्ष) का प्रेम प्रसंग जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कटओत की रहने वाली चांदनी नामक युवती से था। शनिवार शाम करीब पांच बजे चाँदनी ने विशु को अपने गांव बुलाया था। विशु को जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात उसके लिए मौत का जाल साबित होगी। आरोप है कि जैसे ही वह वहां पहुंचा, लड़की के भाई ने उस पर हमला कर दिया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में कूदकर बचाई जान
आग की लपटों में घिरे विशु ने चीखते हुए पास के तालाब में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे पानी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, युवक बुरी तरह जल चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल चौकी पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर लिया है।
तीन साल पुराना है प्रेम संबंध
पीड़ित युवक विशु ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका चांदनी के साथ पिछले तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वहां उसके भाई ने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।