सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Mineral Department Launches Swift Crackdown Major Seizure of JCBs and Tractors—JCB Machines and 16 Tractors Co

Korba: खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी जब्ती, जेसीबी मशीनें और 16 ट्रैक्टर जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में  कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया।

Mineral Department Launches Swift Crackdown Major Seizure of JCBs and Tractors—JCB Machines and 16 Tractors Co
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में  कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।



जांच के दौरान खनिज रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कुल 3 जेसीबी मशीनें और 16 ट्रैक्टर जप्त किए गए। विभाग की उड़नदस्ता टीम ने डौका गुड़ा से 1 ट्रैक्टर, विजयपुर से 2 ट्रैक्टर, सुतर्रा से 1 ट्रैक्टर और आमाखोखरा से ईंट से भरा 1 ट्रैक्टर जब्त किया। वहीं ग्राम बिंझरा में मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रही 2 जेसीबी मशीनों को मौके पर ही पकड़ा गया। इसके अलावा पौड़ी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई हुई। डुमरकछार में मिट्टी के अवैध उत्खनन में लगी 2 ट्रैक्टर व 1 जेसीबी को भी टीम ने जप्त कर लिया। सभी जब्त वाहनों को नियमानुसार आगे की प्रक्रिया के लिए जिले के विभिन्न पुलिस थानों एवं खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरी कार्रवाई उड़नदस्ता दल प्रभारी, खनि निरीक्षक श्री मदन साहू एवं सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों तथा प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जप्त वाहनों पर अर्थदंड की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। खनिज विभाग का यह अभियान जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने और राजस्व की क्षति को रोकने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। अवैध खनन से न केवल शासन को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। नदियों के किनारे अवैध रेत खनन से बाढ़ का खतरा बढ़ता है और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता है।
विज्ञापन
Trending Videos


विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। खनिज संपदा राज्य की धरोहर है और इसका अवैध दोहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और वाहन मालिकों पर कड़ी व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खनिज विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध खनन या परिवहन की सूचना तत्काल विभाग या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जिले में खनिज संसाधनों का संरक्षण और उनका सुव्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed