{"_id":"6a1402c513ae3a7ba00a7852","slug":"man-made-her-second-wife-through-love-marriage-newlywed-found-hanging-at-home-leaves-behind-3-year-old-child-korba-news-c-1-1-noi1487-4320294-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: फंदे पर झूली नवविवाहिता, घर में लटकी देखी पत्नी की लाश तो पति के उड़ गए होश; फॉरेंसिक टीम बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: फंदे पर झूली नवविवाहिता, घर में लटकी देखी पत्नी की लाश तो पति के उड़ गए होश; फॉरेंसिक टीम बुलाई
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में 26 वर्षीय प्रीति उर्फ बेबी की लाश घर में लोहे के एंगल पर चुन्नी से फंदे पर लटकती हुई मिली। मृतका के पति धर्मेंद्र पासवान ने सुबह लाश देखी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी और धर्मेंद्र से प्रेम विवाह कर यहां रह रही थी।
कोरबा में सनसनीखेज घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय प्रीति उर्फ बेबी की लाश घर पर लोहे के एंगल से चुन्नी के फंदे पर लटकती मिली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। मृतिका के पति धर्मेंद्र पासवान ने सुबह अपनी पत्नी को फंदे पर लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रीति को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसे तुरंत एंबुलेंस से जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की। रविवार देर शाम होने के कारण पुलिस ने कमरे को सील कर दिया था। सोमवार सुबह से इस मामले में अगली कार्रवाई शुरू की गई है।
Trending Videos
मृतिका प्रीति उर्फ बेबी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गौरेया थाना तुर्की की निवासी थी। धर्मेंद्र पासवान ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर प्रीति से दूसरा प्रेम विवाह किया था। वे पिछले कुछ साल से कृष्णा नगर में राजेंद्र मिंज के किराए के मकान में रह रहे थे। धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता है और बालको विद्युत संयंत्र में ठेकेदारी का काम करता है।
मानिकपुर चौकी पुलिस ने मृतिका के परिजनों से संपर्क किया। पता चला कि प्रीति की माता नहीं हैं और पिता भी प्रेम विवाह कर भाग गए हैं, वे आना नहीं चाहते। कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि यह नवविवाहित मामला है। तहसीलदार के समक्ष पंचनामा और बयान की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौत के कारणों के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ दल को भी बुलाया है ताकि परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।