सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bike riding hardware businessman returning home died in road accident in Korba

कोरबा सड़क हादसा: पूजा कर लौट रहे व्यापारी को पिकअप ने रौंदा, 200 मीटर तक घसीटा बाइक; मौत

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के कटघोरा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हार्डवेयर व्यापारी दीपक गोयल की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बाइक को 200 मीटर तक घसीटते हुए फरार हो गया। 

Bike riding hardware businessman returning home died in road accident in Korba
सड़क हादसे में व्यापारी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में हार्डवेयर व्यापारी दीपक गोयल की मौत हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के शहीद वीर नारायण चौक पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।



यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई जब दीपक गोयल पूजा के लिए फूल लेकर घर लौट रहे थे। शहीद वीर नारायण चौक के पास पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक उछलकर सड़क पर गिर गए और बाइक पिकअप में फंस गई। आरोपी चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक बाइक छोड़कर पिकअप समेत भाग निकला। गंभीर रूप से घायल दीपक को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोपहर 2 बजे उनकी मौत हो गई। सिर और शरीर में गंभीर चोटों के कारण ही उनकी जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मेमो दिया। इसके आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया। कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कुछ ही घंटों में आरोपी पिकअप को कब्जे में ले लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos


हादसे की खबर मिलते ही व्यापारी संघ और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक गोयल मिलनसार स्वभाव के थे और सुबह पूजा के लिए फूल लाना उनकी दिनचर्या थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। व्यापारियों ने शहीद वीर नारायण चौक पर लगातार हो रहे हादसों पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक नहीं लग पा रही है। कटघोरा पुलिस ने आम जनता से फरार चालक के बारे में जानकारी देने की अपील की है।

korba

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed