{"_id":"6a64bf0b803c7d62550f78a3","slug":"masked-robbers-looted-secl-balgi-substation-late-night-they-beat-the-guard-badly-and-fled-with-mobile-phones-police-investigating-the-case-korba-news-c-1-1-noi1487-4540817-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: कोरबा के एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में डकैती, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: कोरबा के एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में डकैती, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला; पुलिस जांच में जुटी
Sat, 25 Jul 2026 08:38 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:38 PM IST
सार
कोरबा जिले के एसईसीएल बलगी विद्युत सब स्टेशन में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए डकैती और हमला कर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के एसईसीएल बलगी विद्युत सब स्टेशन में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए डकैती और हमला कर सनसनी फैला दी। करीब 15 से 20 हथियारबंद बदमाश परिसर में घुसे और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड संजय कुमार पर डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने सब स्टेशन से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
घायल गार्ड संजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11:10 बजे बदमाश अचानक परिसर में घुस आए। बिना किसी बातचीत के उन्होंने उन पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। किसी तरह सहकर्मियों को सूचना देने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संजय कुमार ने बताया कि सब स्टेशन में अक्सर चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, जबकि रात की ड्यूटी में वे अकेले तैनात रहते हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग करते हुए बताया कि पहले सुरक्षा बल तैनात थे, लेकिन बाद में उन्हें हटा लिया गया। वहीं परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बलगी सब स्टेशन से केबल वायर चोरी का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा सुराकछार खदान क्षेत्र में भी हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं दर्ज की गई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।