सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Monkey Dies After Coming into Contact with 11 kV Power Line Last Rites Performed According to Rituals in Korb

Korba: 11 केवी तार की चपेट में आने से बंदर की मौत, विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में शहर के कोसाबाड़ी क्षेत्र में प्रभात डेरी के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए ठप हो गई।
 

Monkey Dies After Coming into Contact with 11 kV Power Line Last Rites Performed According to Rituals in Korb
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में शहर के कोसाबाड़ी क्षेत्र में प्रभात डेरी के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए ठप हो गई।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर पिछले कई दिनों से शहरी क्षेत्र में घूम रहा था। कोसाबाड़ी इलाके में वह कभी इस दुकान तो कभी उस दुकान पर दिखाई देता था। दुकानदार और स्थानीय लोग उसे बिस्किट, फल और अन्य खाने की चीजें भी दे देते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह उछल-कूद करते हुए प्रभात डेरी के पास पहुंचा। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे 11 केवी के तार के संपर्क में आ गया और तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना के बाद बिजली बंद होने की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन बंद कर सुधार कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


इधर, बंदर की मौत की खबर मिलते ही कोरबा गौ सेवक दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को भी घटना की सूचना दी। गौ सेवा की गाड़ी उपलब्ध नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने अपनी निजी गाड़ी में शव को लोड किया और पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीव-जंतुओं की सेवा ही सच्ची मानवता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर काफी मिलनसार था और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता था। उसकी मौत से क्षेत्र के लोग भी दुखी दिखे।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं विद्युत विभाग से भी तारों की सुरक्षा को लेकर जवाब मांगा जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शहर में खुले तारों से आए दिन मवेशियों और वन्यजीवों की मौत की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से तारों को कवर करने या ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed