फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   National Flag Hoisted Upside Down at Anganwadi Centre on Independence Day, Video Goes Viral Mixed Reactions Po

Chhattisgarh: कोरबा में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी लापरवाही, आंगनबाड़ी केंद्र में उल्टा फहराया तिरंगा, Video

Sat, 15 Aug 2026 07:52 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 07:52 PM IST
सार

ग्राम पंचायत कोरबी (सिंधिया) के छिंदपारा-4 आंगनबाड़ी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
National Flag Hoisted Upside Down at Anganwadi Centre on Independence Day, Video Goes Viral Mixed Reactions Po
स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा फहराया गया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में जब लोग स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलाम कर रहे थे, उसी दौरान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ी लापरवाही सामने आया है। ग्राम पंचायत कोरबी (सिंधिया) के छिंदपारा-4 आंगनबाड़ी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन




मिली जानकारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण भी मौजूद थे। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने ध्वजारोहण किया। इसी दौरान तिरंगा उल्टा लगा होने के कारण केसरिया पट्टी नीचे और हरी पट्टी ऊपर नजर आई।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि ध्वजारोहण के बाद भी किसी ने तत्काल इस गलती पर ध्यान नहीं दिया। मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान के दौरान तिरंगे को सलामी भी दी। पूरे घटनाक्रम का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से फैल गया। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति इस तरह की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ध्वजारोहण में ऐसी गलती गंभीर लापरवाही है। खासकर आंगनबाड़ी केंद्र जैसे स्थान पर, जहां बच्चों को देश और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान की सीख दी जाती है, वहां ऐसी घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है।


स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्टर और महिला एवं बाल विकास विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी बनी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed