सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Suspect in custody in case of knife attack on minor in Korba

Korba News: 15 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में भर्ती; हिरासत में संदिग्ध

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गले पर चोट के कारण वह बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Suspect in custody in case of knife attack on minor in Korba
हिरासत में संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग भैंसमा क्षेत्र की रहने वाली है, जो किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवक आए और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Trending Videos


घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। नाबालिग लड़की को बाइक सवारों की मदद से किसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसमा में भर्ती कराया गया। लड़की की हालत बेहद गंभीर थी। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई, जो मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की हालत गंभीर है। गले पर चोट के निशान हैं, जिसके कारण वह बोल नहीं पा रही है। उसने किसी तरह लिखकर घटना की आंशिक जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के बताए अनुसार कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed